Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत ने कहा-  सरकार और राज्यसभा चुनाव दोनों अलग-अलग, अविनाश ने कहा- कांग्रेस विधायकों में नहीं है कोई नाराजगी

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  प्रदेश की राजनीति में भले ही हेमंत सोरेन सरकार में संकट के बादल छाने के आसार बन रहे हैं, लेकिन जेएमएम और कांग्रेस नेताओं का दावा इससे अलग आ रहा है. राज्यसभा चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी के नामांकन दाखिल करने के बाद जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि सरकार और राज्यसभा चुनाव दो अलग अलग बातें हैं. वहीं, झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस विधायकों में सरकार के प्रति कोई नाराजगी नहीं है. इसके बाद हेमंत सोरेन से मिलने देर शाम झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे मुख्यमंत्री आवास भी पहुंचे थे.

जो परिणाम आयेगा, उससे एक नया संदेश जायेगा

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस बार एक नया अध्याय लिख रहे हैं. आज फिर से इस राज्य को आंतरिक इच्छाशक्ति को बढ़ाने के लिए हमने चुनाव में प्रत्याशी को उतारा है. इस चुनाव का परिणाम राज्य की जनता जब देखेगी, तो इससे कई संदेश जाएगा. वहीं. सरकार को लेकर असमंजस की स्थिति को लेकर कहा, मीडिया के अंदर जो भी संदेह बनी हुई है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -2014">https://lagatar.in/in-2014-rjd-with-5-mlas-had-sent-its-candidate-to-the-rajya-sabha-showing-fear-where-is-the-courage-in-the-congress-with-17-mlas/">2014

में 5 विधायकों वाली RJD ने डर दिखा अपने प्रत्याशी को भेजा था राज्यसभा, 17 विधायकों वाली कांग्रेस में साहस कहां !

संख्या बल कम था, इसलिए कांग्रेस ने नहीं दिया प्रत्याशी

वहीं, जेएमएम द्वारा प्रत्याशी उतारे जाने के बाद कांग्रेस विधायकों की नाराजगी के बीच प्रभारी अविनाश पांडे ने पार्टी मुख्यालय में सभी के साथ वन टू वन बैठक की. बैठक के बाद विधायकों की नाराजगी की बात को सिरे से खारिज हुए मुख्यमंत्री ने कहा, यह बैठक विशेषकर संगठन की मजबूती को लेकर आज बैठक बुलायी गयी थी. राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के सवाल पर कहा, कांग्रेस के पास अपनी संख्या नहीं थी. इस कारण पार्टी ने चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा. जबकि पर्याप्त संख्या होने के कारण जेएमएम ने महुआ माजी को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसे भी पढ़ें - स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-held-a-meeting-with-the-chairmen-of-24-committees-of-the-assembly-said-do-more-and-more-meetings/">स्पीकर

ने की विधानसभा की 24 समितियों के सभापतियों के साथ बैठक, कहा-अधिक से अधिक बैठक करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही