Ranchi: बीजेपी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार अपमान कर रही है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी कॉउन्सिल (TAC) के गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार आदिवासी अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ-साथ आदिवासी सर्वमान्य नेता का अपमान करने का काम किया है.
पुलिस के हत्थे चढ़े 7 साइबर अपराधी, मोबाइल, सिमकार्ड, एटीएम और कैश बरामद
और RPN से मिलीं दीपिका, बढ़ी झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी [wpse_comments_template]
सूची में पांचवें नंबर पर रखकर बाबूलाल को किया गया अपमानित
उरांव ने कहा कि टीएसी के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को सूची में पांचवें नंबर पर रख उनका अपमान किया गया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार जनजाति समाज को आपस में ही लड़ाना चाहती है. एक तरफ टीएसी के गठन में महामहिम राज्यपाल को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया. वहीं टीएसी गठन करने में नेता का अपमान किया गया. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/7-cyber-criminals-caught-by-deoghar-police-mobile-sim-card-atm-and-cash-recovered/93934/">देवघरपुलिस के हत्थे चढ़े 7 साइबर अपराधी, मोबाइल, सिमकार्ड, एटीएम और कैश बरामद
हेमंत सरकार को ऐसे निर्णयों से बचना चाहिए
शिवशंकर उरांव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं. भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं. वर्तमान में भाजपा विधायक दल के नेता हैं. ये राज्य के सर्वमान्य नेता हैं, लेकिन यह सरकार इन्हें बार-बार अपमानित करने पर आमादा है. सरकार के इशारे पर ही नेता प्रतिपक्ष का मामला लंबित है. उन्होंने कहा कि इससे सरकार की नीति और नियत स्पष्ट झलक रही है. हेमंत सरकार को ऐसे निर्णयों से बचना चाहिए. इसे भी पढ़ें-वेणुगोपाल">https://lagatar.in/deepika-met-venugopal-and-rpn-the-meeting-is-considered-important/93894/">वेणुगोपालऔर RPN से मिलीं दीपिका, बढ़ी झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी [wpse_comments_template]
Leave a Comment