Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत को भेजा जेल, चुनाव में परिणाम भुगतेगी भाजपा : मिथिलेश

पूर्व सांसद प्रतिनिधि सलीम जाफर सहित सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल Garhwa/Ranchi:  गढ़वा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी सलीम जाफर सहित 100 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. झामुमो की नीतियों एवं गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यां से प्रभावित होकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. रविवार को मंत्री मिथिलेश ठाकुर के डोरंडा रांची स्थित आवास पर सलीम जाफर अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए. मंत्री श्री ठाकुर ने सलीम, मकसूद खान सहित सभी को माला पहनाकर, पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झामुमो में शामिल करते हुए स्वागत किया. मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि आप सभी को पार्टी में शामिल होने से पार्टी परिवार और बड़ा हुआ है. पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-villagers-will-stay-away-from-elections-if-death-of-youth-is-not-disclosed/">चांडिल

: युवक की मौत का खुलासा नहीं होने पर चुनाव से दूर रहेंगे ग्रामीण

झामुमो की नीति राज्यहित एवं जनहित की : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झामुमो की नीति राज्यहित एवं जनहित की है. झारखंड गठन के बाद पहली बार महागठबंधन सरकार में पूरे राज्य का चौतरफा विकास हो रहा है. राज्य के विकास से भाजपा पूरी तरह से डर गई है. यही कारण है कि केंद्र सरकार आज लोकसभा चुनाव के मौके पर जन-जन के नेता हेमंत सोरेन को बेवजह जेल में बंद कर दी है. पूरे राज्य की जनता जागरूक है एवं केंद्र की नीतियों को अच्छी तरह से समझ चुकी है. गढ़वा सहित पूरे राज्य में लोग गोलबंद होकर राज्य के विकास में बाधक बनने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने का परिणाम आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा. सलीम जाफर ने कहा कि झामुमो ही माटी की पार्टी है. झामुमो के नेतृत्व में ही राज्य एवं राज्य वासियों का विकास संभव है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-made-video-urged-people-to-share-feedback-on-congress-manifesto/">राहुल

गांधी ने बनाया वीडियो, लोगों से कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही