Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन ने पढ़ने के लिए किताबें मांगी, कल्पना सोरेन जाएंगी देने

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने जेल में पढ़ने के लिए किताबें मांगी है. कल्पना सोरेन कल उन्हें किताब देने होटवार जाएंगी. कल्पना सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. कल्पना ने ट्वीट कर लिखा है “ हेमंत जी ने पढ़ने के लिए किताबें मांगी है. कल उन्हें यह किताबें देने जाऊंगी. इससे पहले भी हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन, मुंडारी, हो और कुड़ुख भाषा आदि से जुड़ी किताबें पढ़ने के लिए मंगायी थी. हेमंत जी को किताबें पढ़ने का हमेशा से शौक रहा है. वह घर में अपनी किताबों को बहुत प्रेम से संजों कर रखते हैं. अन्य किताबों के साथ-साथ झारखंड और झारखंड आंदोलन से जुड़ी किताबें वह हमेशा विशेष रुचि लेकर पढ़ते रहे हैं. राज्य की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने उनसे मिलने वाले सभी लोगों से ‘बुके नहीं बुक’ देने की अपील की थी. जिसके परिणामस्वरूप पिछले 4 वर्षों में उन्हें हजारों किताबें मिली. राज्य, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, यही हेमंत जी का सपना रहा है. राज्य के हर पंचायत में आमजन के लिए लाइब्रेरी खोलने की उनकी इच्छा आज हमें कई जगह देखने को मिलती है. सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट पढ़ाई हो, बच्चों की छात्रवृत्ति में वृद्धि हो, गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक मदद मिले - उनकी पढ़ाई न छूटे, वंचित समाज के युवा भी अपने सपनों को साकार करते हुए विदेश में शिक्षा ले सकें - हेमंत जी का यही संकल्प रहा है. भाजपा अपने कुचक्रों से उन्हें कुछ देर तो परेशान कर सकती है - पर एक झारखंडी योद्धा की सोच और संकल्प को वह कैसे दबा पायेगी? राज्य में शिक्षा की जो क्रांति हेमंत जी ने शुरू की है, वह निरंतर आगे बढ़ रही है. झारखंड ने झुकना नहीं, सिर्फ आगे बढ़ना सीखा है.” इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/los-elections-11-names-from-jharkhand-in-bjps-first-list-sanjay-seth-from-ranchi-and-manish-jaiswal-from-hazaribagh-got-ticket-see-list/">लोस

चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट में झारखंड के 11 नाम, रांची से संजय सेठ और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को मिला टिकट, देखें लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही