Search

 
 
 

हेमंत सोरेन का केंद्र पर निशाना, हिमांशु सिंह हत्याकांड व विकास योजनाओं पर भी रखी बात

Ranchi : प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को हुई कैबिनेट की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, कानून व्यवस्था, रोजगार और केंद्र सरकार की नीतियों समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता से जुड़े कामों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi : प्रोजेक्ट भवन में गुरुवार को हुई कैबिनेट की अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, कानून व्यवस्था, रोजगार और केंद्र सरकार की नीतियों समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता से जुड़े कामों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है.


जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस मामले में विपक्ष के सवालों का जवाब देने की जरूरत नहीं है. कानून अपना काम कर रहा है और कुछ लोग इस मामले पर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं.


मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड में जल्द ही वीबी ग्राम जी योजना लागू की जाएगी. उनका कहना था कि इस पहल से गांवों के विकास को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत होंगी.

Uploaded Image
रोजगार और भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है और गुरुवार को इसके लिए फॉर्म भी भरे गए. उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों में यह प्रक्रिया पहले से चल रही है और अब झारखंड में भी इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य युवाओं को समय पर अवसर उपलब्ध कराना है.


30 दिन जेल में रहने पर जनप्रतिनिधियों की सदस्यता खत्म होने से जुड़े नियम पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कानून बना रही है, जिनसे लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं. उनका आरोप था कि सरकार जनता को अधिकार देने के बजाय उन्हें छीनने का काम कर रही है.


हेमंत सोरेन ने कहा कि आज देश के हालात चिंता पैदा करने वाले हैं और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत का लक्ष्य जरूर रख रही है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस दिशा में कई सवाल खड़े होते हैं. सरकार को लोगों की समस्याओं पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही