Search

साईं बाबा के दरबार पहुंचे हेमंत सोरेन, झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर जाने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की नई ऊर्जा प्राप्त होती है.
 
दर्शन उपरांत साईं संस्थान के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और साईं बाबा की प्रतिमा भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साईं बाबा के विचार और संदेश आज भी लाखों श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हैं, जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त शिरडी पहुंचते हैं.

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका शिरडी से पुराना जुड़ाव रहा है और वे पूर्व में भी यहां दर्शन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी साईं बाबा के कई मंदिर हैं, जहां वे समय-समय पर दर्शन करने जाते हैं. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं, उनमें साईं बाबा का आशीर्वाद और प्रेरणा शामिल है.

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि परिवार सहित शिरडी पहुंचकर उन्होंने साईं बाबा के चरणों में नमन किया और झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की. उन्होंने प्रार्थना की कि साईं बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही