Search

 
 
 

छात्र आंदोलन के बीच हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया पोस्ट, बोले- संवाद से निकलेगा समाधान

Ranchi : झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर छात्रों से संवाद और शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देख रही है.
 

Ranchi : झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर छात्रों से संवाद और शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देख रही है.


हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना छात्रों का अधिकार है. सरकार की जिम्मेदारी है कि छात्रों की बात सुने और उनकी समस्याओं का समाधान करे. उन्होंने कहा कि सरकार के वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से बातचीत करते रहे हैं और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी.

 

मुख्यमंत्री का किया गया पोस्ट


मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि पिछले कुछ दिनों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. दोषी कोई भी हो, सरकार ने किसी को नहीं बख्शा है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करना है, ताकि भविष्य में छात्रों को परेशानी न हो.


उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी, तकनीक आधारित, सुरक्षित और जवाबदेह बनाना चाहती है. इस बदलाव में छात्रों की भागीदारी को उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बताया.


विपक्ष पर लगाया माहौल बिगाड़ने का आरोप

हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भटकाने की कोशिश की. मुख्यमंत्री ने छात्रों से ऐसे राजनीतिक नैरेटिव के बहकावे में नहीं आने की अपील की.


मुख्यमंत्री ने छात्रों को झारखंड का भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी आवाज को नजरअंदाज करना सरकार का उद्देश्य नहीं है. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है.


पोस्ट के अंत में हेमंत सोरेन ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान संवाद और विश्वास के जरिए निकाला जाना चाहिए. उन्होंने छात्रों और सरकार से मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही