Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: कैरो पहुंचा गजराजों का झुंड, दहशत में ग्रामीण

Vinod Ravidas
Lohardaga: जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में फिर से हाथियों का आतंक देखा जा रहा है. हाथियों ने बुधवार मध्य रात्रि लगभग दो बजे किशोर उरांव एवं चौठु उरांव के मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. इस बीच घर तोड़ते हुए घर पर रखे सोलह बोरा गेहूं, चावल व धान को खा गया. वहीं खेतों में लगे कई किसानों के फसल को बर्बाद कर दिया. इधर बुधवार रात्रि को मेरले, हुद्दु, जिन्गी, एडादोन आदि गांव के लोग रतजगा कर हाथियों के ख़ौफ़ में जागते रहे. जानकारी के अनुसार कुडू प्रखंड क्षेत्र के मेरले पहाड़ में हाथी अड्डा बनाकर इधर उधर घूम रहे हैं. जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय व्याप्त है. विदित हो कि हाथियों का झुंड विगत तीन माह से कैरो, कुडू एवं भंडरा प्रखंड क्षेत्र में विचरण कर रहें हैं, जिससे वन विभाग द्वारा हाथियों को क्षेत्र से खदेड़ते हुए सुरक्षित स्थान ले जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है. परंतु सफलता नहीं मिल रही है.

हाथियों ने एडादोन में भी एक घर को क्षति पहुंचाई थी

बीते कुछ दिनों पूर्व कुडू थाना क्षेत्र के तान निवासी एक युवक की मृत्यु एडादोन गांव के पास हाथी भगाने के दौरान कुआं में गिरने से मौत हो चुकी है. साथ ही साथ टाटी, खतरा, गजनी, उतका, नरौली आदि गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है. यहां पर गजराजों के तांडव से क्षेत्र में दिन प्रतिदिन भय बढ़ता जा रहा है. बुधवार रात्रि सढ़ाबे में जमकर उत्पात मचाने के बाद कोयल नदी के रास्ते होते हुए हुद्दु पहाड़ की ओर हाथी को देखा गया. वहीं कुछ हाथी एडादोन होते हुए कुडू प्रखंड क्षेत्र के तान, अम्बाफरा की ओर जाते देखा गया. बुधवार को दिनभर क्षेत्र के लोग हाथी को खदेड़ने में लगे रहे. गनीमत रही कि किसी तरह का नुकसान नहीं किया. यहां पर लोगों के द्वारा गांव से बाहर खदेड़ कर सुरक्षित स्थान की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, पिछले दिनों एडादोन में भी एक घर को काफी क्षति पहुंचाई थी. बहरहाल विगत चार महीने से कैरो कुड़ू और भंडरा प्रखंड क्षेत्र में जमे हाथियों के इस झूंड को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में अभी तक वन को सफलता नहीं मिल पाई है. लगातार वन विभाग की टीम गजराजों की टोली पर नजर बनाए रखी है और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने को लेकर काफी प्रयासरत है.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctor-duped-of-rs-30-lakh-cyber-criminals-carried-out-the-crime-by-digital-arrest/">रांची

: डॉक्टर से 30 लाख की ठगी, डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने दिया घटना का अंजाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही