Search

 
 
 

गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर अचानक पहुंचा जंगली हाथियों का झुंड, थमी गाड़ियों की रफ्तार

गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क के कुम्हरलालो के समीप जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक आ गया और सड़क पार करने लगा, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हाथियों को सड़क पार करता देख दोनों दिशाओं में आ रही गाड़ियों को रोकना पड़ा. चालक सुरक्षित दूरी बनाकर अपने-अपने वाहन वहीं खड़े किए.
 
  • वन विभाग ने की सतर्कता की अपील

Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क के कुम्हरलालो के समीप जंगली हाथियों का एक झुंड अचानक आ गया और सड़क पार करने लगा, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हाथियों को सड़क पार करता देख दोनों दिशाओं में आ रही गाड़ियों को रोकना पड़ा. चालक सुरक्षित दूरी बनाकर अपने-अपने वाहन वहीं खड़े किए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथियों का झुंड व्यवस्थित तरीके से सड़क पार कर दूसरी ओर जंगल की ओर चला गया और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर सक्रिय हो गए और हाथियों को सुरक्षित बाहर निकलने दिया. इसके बाद यातायात को सुचारू कर दिया गया.

 

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें उकसाने, आवाज करने या फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास न करें. विभाग ने कहा कि सावधानी बरतते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखें और विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही