Search

 
 
 

Jharkhand Weather: अगले 5 दिन मौसम रहेगा खराब, कई जिलों में तेज हवा व भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
 

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक तेज हवा, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक 29 मिमी बारिश लोहरदगा में दर्ज की गई. इसके अलावा नवाडीह में 12 मिमी, मांडर में 10.4 मिमी और जमशेदपुर में 8.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. सरायकेला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

8 जुलाई को पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना है. इसके साथ ही देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 जुलाई के लिए भी पूरे झारखंड में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. वहीं 12 जुलाई को लोहरदगा, रांची, गुमला और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

 

राजधानी रांची में 8 से 12 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही