Lagatar Desk : राजकुमार राव की स्टारर बायोपिक फिल्म दादा' रिलीज को तैयार है.जो 14 मई 2027 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से राज कुमार राव का फर्स्ट लुक रिलीज किया है.जिसके रिलीज होते ही ट्रोलर्स के हथे चढ़ गई है. दरअसल सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' का पहला पोस्टर खराब एडिटिंग और वीएफएक्स के कारण ट्रोल हो रहा है.
बायोपिक में राजकुमार राव नजर आएंगे
सौरव गांगुली की बायोपिक जिसमें उनकी जिंदगी की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म का नाम 'दादा' रखा गया है. फिल्म में उनका किरदार बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव निभाते नजर आएंगे. राजकुमार राव ने सौरव गांगुली के जन्मदिन पर फिल्म 'दादा' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही जबरदस्त ट्रोलिंग हो रही है.
राजकुमार राव शेयर ने किया पोस्टर
राजकुमार राव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. जिसमे राजकुमार राव लार्ड्स की बालकनी में खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने नीले रंग क्रिकेट ट्राउजर पहनी हुई और हाथ जर्सी लहराते नजर आ रहे हैं. ये उस समय का पल है, जब साल 2002 में भारत की टीम ने नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली ने लार्ड्स की बालकनी में खड़े होकर टीम इंडिया की जर्सी लहराई थी.


Leave a Comment