Search

Jamshedpur News : सीतारामडेरा में बंधक बनाकर मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अभिषेक कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर नितिबाग कॉलोनी स्थित मेनन अपार्टमेंट से पकड़ा. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई एक सफेद स्कॉर्पियो, एक जिंदा कारतूस, आठ एटीएम कार्ड, छह सिम कार्ड और 26,700 रुपये नकद बरामद किए हैं.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 अप्रैल 2026 को सीतारामडेरा थाना में दर्ज किया गया था. चंद्रिका पॉल ने शिकायत में बताया था कि उनके पति तारक पॉल व उनके मित्र राहुल भक्त को कुछ लोगों ने घर में बंधक बनाया था और उनके साथ मारपीट की थी. घटना के बाद आरोपी अभिषेक कुमार फरार हो गया था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी.

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभिषेक कुमार ने अपने गिरोह के साथ मिलकर साइबर ठगी, लूट व छिनतई की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है. इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर लूटी गई सफेद स्कॉर्पियो और एक जिंदा कारतूस बरामद किया. इसके अलावा उसके पास से विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड, अलग-अलग कंपनियों के छह सिम कार्ड और 26,700 रुपये नकद भी जब्त किए गए.

पुलिस ने स्कॉर्पियो और कारतूस की बरामदगी के संबंध में सीतारामडेरा थाना में एक अलग मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी के गिरोह में शामिल अन्य फरार सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही