Search

राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, 20 से अधिक स्पेशल ब्रांच कर्मी निगरानी में जुटे

Ranchi: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए स्पेशल ब्रांच ने अपनी निगरानी बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, 20 से अधिक पदाधिकारियों और जवानों को सादे कपड़े में राजधानी रांची के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर तैनात किया गया है.
 
जानकारी के मुताबिक, रेडिसन ब्लू होटल, झारखंड विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास, प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालयों समेत कई संवेदनशील स्थानों पर स्पेशल ब्रांच की विशेष नजर है. तैनात अधिकारी और जवान हर गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं और पल-पल की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज रहे हैं.
सूत्र बताते हैं कि राज्यसभा चुनाव को देखते हुए स्पेशल ब्रांच को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है. चुनाव से जुड़े घटनाक्रम, विधायकों की गतिविधियों और राजनीतिक हलचलों पर भी नजर रखी जा रही है. इसके लिए कई टीमों को अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया है.

बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक स्पेशल ब्रांच का यह विशेष निगरानी अभियान जारी रहेगा. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही