Search

 
 
 

Rajasthan : जैसलमेर से ISI का जासूस गिरफ्तार, सेना व BSF गतिविधियों की देता था जानकारी

राजस्थान के जैसलमेर से सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी मुश्ताक अली (26) को स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, जयपुर मेट्रोपॉलिटन-I की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.
 

Lagatar Desk :  राजस्थान के जैसलमेर से सीआईडी इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी मुश्ताक अली (26) को स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, जयपुर मेट्रोपॉलिटन-I की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया. 

 

 

जानकारी के अनुसार, राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुस्ताक अली नाम का व्यक्ति पिछले दो साल से पाकिस्तान में बैठे अपने संपर्कों के साथ जुड़ा हुआ था और उन्हें सीमा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था.

 

सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और नाचना इलाके के रहने वाले मुस्ताक अली को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम करने के शक में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. 

 

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में आया था. उसे धीरे-धीरे सीमा क्षेत्र से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने और भेजने का काम सौंपा गया था.

 

आरोप यह भी है कि वह सेना और बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रखकर तस्वीरें और वीडियो भेजता था. सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि आरोपी को सीमा क्षेत्र के पास दुकान चलाने के लिए भी कहा गया था, ताकि वह वहां की गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सके.

 

इस दौरान वह जवानों की आवाजाही और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी साझा करता था. जांच में यह भी सामने आया है कि वह पैसों के लालच में यह काम कर रहा था. उसके बैंक लेन-देन और मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

 

राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस ने आरोपी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 के तहत मामला दर्ज किया है. अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं या यह अकेले किया गया काम था.

 

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल व डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही