Search

 
 
 

Chakradharpur : मनोहरपुर में हाथी के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल, भर्ती

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान 31 वर्षीय नोवा चेरोवा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नोवा चेरोवा गांव स्थित तालाब में स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास पहले से मौजूद एक जंगली हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया.
 

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मनोहरपुर प्रखंड के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान 31 वर्षीय नोवा चेरोवा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नोवा चेरोवा बुधवार को गांव स्थित तालाब में स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में झाड़ियों के पास पहले से मौजूद एक जंगली हाथी ने अचानक उस पर हमला कर दिया. 

 

हाथी के हमले से नोवा के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह वनरक्षी मुकेश गुप्ता और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे. वन विभाग की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया.


घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही