Search

 
 
 

Khunti News : राधेश्याम साहू हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Ranchi : खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मिले रोहित उर्फ राधेश्याम साहू हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.
 
  • सड़क हादसा दिखाने के लिए जंगल में फेंका था शव

Ranchi : खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मिले रोहित उर्फ राधेश्याम साहू हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.

 


पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि 15 जून को तांबा जंगल के पास राधेश्याम साहू का शव बरामद हुआ था. शुरुआती तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा था, लेकिन जांच के दौरान हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ. तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया.

 

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले राधेश्याम साहू को डंडे से हमला कर घायल किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को उसकी ही स्कूटी से तांबा जंगल के पास ले जाकर फेंक दिया गया. घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव के पास स्कूटी भी छोड़ दी गई थी.

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, मृतक का मोबाइल फोन, दो मोबाइल, घटना के दिन पहनी गई चप्पल और स्कूटी बरामद की है.

 

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी देवी (40 वर्ष), संदीप मांझी (26 वर्ष) और रविंद्र मांझी (18 वर्ष) शामिल हैं. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही