Search

 
 
 

Khunti News : घर से अगवा कर युवक की हत्या, जंगल में मिला शव

Khunti : जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक गैरेज संचालक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान 44 वर्षीय राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री के रूप में हुई है. उनका शव सोमवार सुबह तांबा जंगल से बरामद किया गया.
 

Khunti : जिले के रनिया थाना क्षेत्र में एक गैरेज संचालक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान 44 वर्षीय राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री के रूप में हुई है. उनका शव सोमवार सुबह तांबा जंगल से बरामद किया गया.

 

परिजनों के अनुसार रविवार देर रात कुछ अज्ञात लोग वाहन से पहुंचे और राधेश्याम को घर से अपने साथ ले गए. घटना के बाद परिवार ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी थी. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने तांबा-केनबाकी मार्ग के पास सड़क किनारे एक शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी.

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल से मृतक की स्कूटी भी बरामद की गई है.

 

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और जांच का जायजा लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

 

बताया जाता है कि राधेश्याम साहू मूल रूप से तपकरा क्षेत्र के निवासी थे और पिछले कई वर्षों से रनिया में रहकर मोटरसाइकिल गैरेज का संचालन कर रहे थे. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

 

इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि सूचना मिलने के बावजूद अपराधी वारदात को अंजाम देने में सफल रहे. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही