Search

 
 
 

Bokaro News:  जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय का DC  ने किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों व पंजियों की जांच की
 

Bokaro : उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों व पंजियों की जांच की.डीसी ने आगत व निर्गत पंजी, इंडेक्स पंजी, पर्यटन स्थलों से संबंधित अभिलेख, क्लोजर रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2025-26 से संबंधित दस्तावेज, वेतन नियमावली सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया. साथ ही, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण व कार्यालय व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

 


निरीक्षण के क्रम में डीसी ने जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को निर्देशित किया कि सभी पंजियों व अभिलेखों को अद्यतन कर एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थित रूप से संधारित करना सुनिश्चित करें.उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है.डीसी ने वित्तीय मामलों के निष्पादन में झारखंड वित्तीय नियमावली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध तरीके से निष्पादन किया जाए.

 

किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही