Search

 
 
 

जयराम रमेश का दावा, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट "मोदानी साम्राज्य" के विस्तार का हिस्सा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर दो अलग-अलग मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. एक तरफ कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट को पर्यावरण के लिए विनाशकारी बताते हुए बड़े पैमाने पर कोरल कॉलोनियों के संभावित नुकसान पर चिंता जताई है.
 
  • शाह पर विपक्ष पर हमला करने और भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप

Lagatar Desk :  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर दो अलग-अलग मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है. एक तरफ कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट को पर्यावरण के लिए विनाशकारी बताते हुए बड़े पैमाने पर कोरल कॉलोनियों के संभावित नुकसान पर चिंता जताई है.

 

वहीं दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह पर विपक्ष को कमजोर करने और भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की है.

 

 

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्रेट निकोबार परियोजना के तहत गलाथिया बे में प्रस्तावित ट्रांसशिपमेंट पोर्ट के निर्माण से पर्यावरण को भारी नुकसान होगा. 

 

रिपोर्ट के मुताबिक, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) जल्द ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यावरण और वन विभाग से 16,000 से अधिक कोरल कॉलोनियों को दूसरी जगह ले जाने (ट्रांसलोकेशन) की अनुमति मांग सकता है, क्योंकि ये कॉलोनियां परियोजना से प्रभावित होने वाली हैं. 

 

रमेश ने आरोप लगाया कि गलाथिया बे में बनने वाला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट पर्यावरण के लिए विनाशकारी साबित होगा और इससे बड़े पैमाने पर कोरल कॉलोनियों का विनाश होगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना कथित तौर पर "मोदानी साम्राज्य" के विस्तार का हिस्सा है. 

 

जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह पर विपक्ष पर "हमला" कर रहे हैं. साथ ही भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. . 

 

 

जयराम रमेश ने कहा कि गृह मंत्री उस राजनीतिक झटके की भरपाई करने की कोशिश कर रहे हैं, जब वे लोकसभा में संविधान संशोधन से जुड़े एक महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं करा पाए थे.

 

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों के निर्वाचित नेताओं को अपने पक्ष में लाने का प्रयास कर रही है. पार्टी का कहना है कि शाह के लालच में आकर वे कई नेता BJP में शामिल हो रहे हैं, जो सिर्फ दो साल पहले मजबूत एंटी-BJP एजेंडे पर चुने गए थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही