Search

 
 
 

महाराष्ट्र के बाद अब यूपी, मंत्री राजभर के दावे से सपा में टूट की अटकलें तेज

महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है. योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी टूट हो सकती है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं.
 
  • मंत्री राजभर का दावा
  • सपा में बड़ी टूट हो सकती है
  • पूरी सपा भाजपा में आने को तैयार
  • यूपी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर संभव

Lagatar Desk :  महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी सियासी हलचल तेज हो गई है. योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) में बड़ी टूट हो सकती है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल होने के लिए तैयार हैं. 

 

 

ओ.पी. राजभर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह भी दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र सौंपा है. हालांकि उन्होंने इस कथित बातचीत का कोई ब्योरा नहीं दिया है.

 

मंत्री ने खनन और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि दोनों घोटाले का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है. दावा किया कि घोटाले के आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, जिससे सपा परेशान है.

 

ओ. पी. राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र-बंगाल छोड़िए, समूची समाजवादी पार्टी भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही