Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने आजाद अंसारी की जान को खतरा होने का दावा किया है. इस मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है. मंगलवार को हाईकोर्ट परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिवक्ता राजीव कुमार, आजाद अंसारी और अनवारुल नदवी मौजूद रहे.
अधिवक्ता राजीव कुमार ने आरोप लगाया कि आजाद अंसारी पर प्रशासन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आजाद अंसारी ने विधानसभा थाना में भी मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके.
इसे भी पढ़ें -
वहीं आजाद अंसारी ने खुद को व्यवसायी बताते हुए कहा कि कुछ लोग लगातार उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं, उनका कहना है कि अदालत का फैसला आने से पहले ही उन्हें अपराधी और गुंडा कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है उन्होंने कहा कि जब तक अदालत किसी व्यक्ति को दोषी साबित नहीं करती, तब तक उसे अपराधी नहीं कहा जाना चाहिए.
आजाद अंसारी ने कुछ लोगों से जुड़े मामलों की भी जांच कराने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि हर चार दिन पर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और विभिन्न विभागों में शिकायतें की जा रही हैं, उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है.
आजाद अंसारी ने कहा कि वह जल्द ही संबंधित लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे, उन्होंने रांची जिला प्रशासन से अपने और दूसरे पक्ष से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

