Ranchi News : हत्या के मामले में दो आरोपी ओमप्रकाश महतो और सुशांत नायक को अदालत ने दोषी करार दिया है. उनकी सजा के बिंदु पर अपर न्याययुक्त देबाशीष महापात्र की अदालत 15 अक्टूबर को सुनवाई करेगी. हत्या की यह घटना 25 सितंबर 2022 की है.
इसे भी पढ़ें...
पुरानी रंजिश में शाहबाज अंसारी की हत्या हुई थी. 25 सितंबर 2022 को दोनों आरोपियों ने शाम 7 बजे शाहबाज अंसारी को ऑटो में बैठाकर रातू के पिर्रा ले गए. जहां नशा करने बाद मांडर लौटने के क्रम में ऑटो में ही शाहबाज अंसारी की हत्या कर दी गई. घटना को लेकर मृतक के पिता ने मांडर थाना में कांड संख्या 160/2022 दर्ज कराई थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

