Search

 
 
 

तेतुलिया लैंड स्कैम: शैलेश सिंह ने अपने और बेटे के नाम करोड़ों की संपत्ति खरीदी

Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने जांच में पाया कि पटना में सपत्ति खरीदने के लिए शैलेश सिंह ने दो स्रोतों से हुई नाजायज कमाई का इस्तेमाल किया था. इसमें एक स्रोत हुसैन बंदुओं से लिये गये Power of Attorney के सहारे बेची गयी जमीन है. दूसरा स्रोत अपने बेटे के नाम पर बनी M/s Umaush Multicom Pvt Ltd को मिले पैसों में से अपने खाते में ट्रांसफर कराना.
 
LAGATAR EXPOSE

Ranchi News: शैलेश कुमार सिंह ने तेतुलिया जमीन घोटाले में हुई नाजायज कमाई से पटना में करोड़ों की संपत्ति खरीदी. साथ ही M/s Mahavir Ore and Sponge Pvt Ltd को भी 1.06 करोड़ रुपये दिये थे. उसने  संपत्ति खरीद के दौरान वास्तविक मूल्य को छिपाया. पटना (बिहटा) में सिर्फ 1.50 लाख रुपये कट्ठा की दर से जमीन खरीदना उसका उदाहरण है.


प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने जांच में पाया कि पटना में सपत्ति खरीदने के लिए शैलेश सिंह ने दो स्रोतों से हुई नाजायज कमाई का इस्तेमाल किया था. इसमें एक स्रोत हुसैन बंधुओं से लिये गये Power of Attorney के सहारे बेची गयी जमीन है. दूसरा स्रोत अपने बेटे के नाम पर बनी M/s Umaush Multicom Pvt Ltd को मिले पैसों में से अपने खाते में ट्रांसफर कराना.

 

जांच में पाया गया कि शैलेश ने तेतुलिया वनभूमि का म्यूटेशन होने से पहले लिये गये Power of Attorney के सहारे 16 लोगों को जमीन बेची. इससे उसे 1.47 करोड़ रुपये की नाजायज आमदनी हुई. शैलेश और उसके बेटे की कंपनी के खातों की जांच में बेटे के नाम पर बनी कंपनी के खाते से भी पैसा लेने की पुष्टि हुई. 

 

जांच में पाया गया कि बेटे की कंपनी के खाते में कुल 8.38 करोड़ जमा हुआ था. यह रकम जमीन की खरीद-बिक्री से मिली थी. इसमें से 3.45 करोड़ रुपये शैलेश सिंह के खाते में ट्रांसफर किया गया था. इस तरह शैलेश के खाते में जमीन की खरीद-बिक्री से हुए नाजायज कमाई में से 4.92 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुआ था.


इसी पैसे से शैलेश ने अपने और अपने बेटे आभाष के नाम पर पटना में जमीन खरीदी थी. इसके अलावा M/s Mahavir Ore and Sponge Pvt Ltd को 1.06 करोड़ रुपये दिये थे. ईडी ने जांच में पाया कि तेतुलिया लैंड स्कैम से हुई नाजायज कमाई में शैलेश सिंह ने पटना (फुलवारी शरीफ) में एक तीन मंजिला मकान खरीदा. यह मकान 4000 वर्ग फुट जमीन के एक हिस्से पर बना हुआ है. दस्तावेज में इसकी कीमत सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये दिखाया गया है.


इसके अलावा शैलेश ने अपने बेटे के नाम पर पटना के बिहटा और मनेर में कुल नौ कट्ठा जमीन खरीदी. दस्तावेज में जमीन की कीमत प्रति कट्ठा सिर्फ 1.50 लाख रुपये मूल्य दिखाया गया है. बेटे के नाम पर जमीन की खरीद 2023 में की गयी. बिहटा में 1.50 लाख रुपये कट्ठा की दर से जमीन खरीद को व्यावहारिक रूप से असंभव माना गया है.

 

वनभूमि बेचकर खरीदी गयी संपत्ति

मालिक मूल्य संपत्ति का ब्योरा
शैलेश कुमार सिंह 1.40 करोड़ पटना(फुलवारी) में तीन मंजिला मकान
आभाष सिंह 3.00 लाख बिहटा में दो कट्ठा जमीन
आभाष सिंह 7.53 लाख पटना(मनेर) में पांच कट्ठा जमीन
आभाष सिंह 1.50 लाख बिहटा में एक कट्ठा जमीन
आभाष सिंह   4.50 लाख  बिहटा में तीन कट्ठा जमीन

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही