Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक की सेवा नियमितीकरण (समायोजन) से जुड़ी सिविल रिव्यू याचिका को खारिज कर दिया है. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता कुलदीप कुमार सेनगुप्ता की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया.
इसे भी पढ़ें -
क्या है पूरा मामला
याचिकाकर्ता कुलदीप कुमार सेनगुप्ता की नियुक्ति 19 मई 1986 को तमाड़ स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में भूगोल (Geography) के सहायक शिक्षक के रूप में प्रबंध समिति द्वारा की गई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गठित तीन सदस्यीय 'आलम कमेटी' ने वर्ष 2007 में उनकी सेवा को मान्यता देने से इनकार कर दिया था.
वर्ष 2018 में एकल पीठ (रिट कोर्ट) से राहत मिलने के बाद राज्य सरकार की एक अपील पर खंडपीठ ने 19 जनवरी 2024 को एकल पीठ का आदेश रद्द कर दिया था. इसी फैसले की समीक्षा के लिए याचिकाकर्ता ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


