Search

 
 
 

हाईकोर्ट के वकील के मर्सिडीज से महिला को लगी टक्कर, थाना पर पहुंचे आक्रोशित लोग

राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र चौक के पास एक मर्सिडीज कार से महिला को टक्कर मार दी. जब लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की. इस दौरान दूसरे लोगों को भी चोटें आयी. एक युवक घायल हो गया.
 

Ranchi :   राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित राजेंद्र चौक के पास एक मर्सिडीज कार से महिला को टक्कर लग गई. दुर्घटना को देख लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की. इस दौरान एक युवक भी घायल हो गया. पुलिस ने मर्सिडीज को जब्त कर लिया है. मर्सिडीज हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की है.

 

युवक को निजी गार्ड से पिटवाने का आरोप

जानकारी के अनुसार,  एक व्यक्ति अपनी मर्सिडीज कार से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार से एक महिला को टक्कर लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद एक युवक ने वाहन को रोकने की कोशिश की. इस दौरान वह युवक घायल हो गया.  सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार चालक को हिरासत में लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोग भी थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

 

इधर, मंगलवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने के बाद सुबह इस घटना को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से मेंशन किया गया. इसके बाद हाईकोर्ट ने कोर्ट में मौजूद महाधिवक्ता से कहा कि वह अविलंब अधिवक्ता और उनके के घर की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए वह पुलिस प्रशासन से बात करें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही