Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने गांजा तस्करी के आरोपी की जमानत याचिका की खारिज

Ranchi News: 26 वर्षीय शत्रोहन कुमार पतरातू (रामगढ़) में रह रहे थे. वे 23 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं. उनपर पतरातू थाना कांड संख्या 131/2025 के तहत NDPS अधिनियम की धारा 20(b)(ii)(C), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज है, जो रामगढ़ के अपर सत्र न्यायाधीश-I की अदालत में विचाराधीन है.
 
फाइल फोटो
  • एक आरोपी से 11.801 किलो और दूसरे से 13.908 किलो गांजा हुआ था बरामद 

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने गांजा तस्करी के एक मामले में आरोपी शत्रोहन कुमार उर्फ शत्रोधन कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि शेष बचे गवाहों को 20 नवंबर 2026 या निचली अदालत द्वारा तय किसी अन्य छोटी तारीख पर हर हाल में पेश किया जाए. यदि इसके बावजूद गवाह पेश नहीं किए गए, तो याचिकाकर्ता फरवरी 2027 में दोबारा जमानत की मांग कर सकता है.

 

 क्या है मामला

26 वर्षीय शत्रोहन कुमार पतरातू (रामगढ़) में रह रहे थे. वे 23 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में हैं. उनपर पतरातू थाना कांड संख्या 131/2025 के तहत NDPS अधिनियम की धारा 20(b)(ii)(C), 25 और 29 के तहत मामला दर्ज है, जो रामगढ़ के अपर सत्र न्यायाधीश-I की अदालत में विचाराधीन है.

इसे भी पढ़ें - 

 

राज्य सरकार की ये थी दलील

विशेष लोक अभियोजक विश्वनाथ राय ने जमानत का विरोध करते हुए बताया कि दो लोगों को साथ गिरफ्तार किया गया था. एक से 11.801 किलो और दूसरे से 13.908 किलो गांजा बरामद हुआ. उन्होंने कहा कि आरोप पत्र में कुल 7 गवाह हैं. 25 फरवरी और 6 जून 2026 को गवाह अदालत में पेश किए गए थे, लेकिन समय की कमी के कारण उनकी गवाही नहीं हो सकी. अगली तारीख 20 नवंबर 2026 है.


याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि इससे पहले 10 सितंबर 2025 और 12 मार्च 2026 को जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है. उस समय राज्य सरकार को गवाहों की शीघ्र पेशी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था, फिर भी अब तक सिर्फ 3 गवाहों की गवाही हुई है. कोर्ट ने कहा कि जमानत याचिका पहले दो बार मेरिट पर खारिज हो चुकी है, गवाह अदालत में लाए गए थे पर गवाही नहीं हो सकी, और मामला गांजा की बरामदगी से जुड़ा है. इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही