Search

हाईकोर्ट का सख्त रुख: MP-MLA के खिलाफ लंबित मामलों का जल्द हो निष्पादन

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सांसदों और विधायकों (MP-MLA) के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गंभीर रुख अपनाया है. सोमवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में स्वतः संज्ञान से दर्ज मामले की सुनवाई हुई.
 
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई को मौखिक रूप से निर्देशित किया कि वे एमपी-एमएलए से जुड़े आपराधिक मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं. इसके साथ ही अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रायल में ज्यादा देरी होने से गवाहों पर असर पड़ता है. 

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि वर्तमान में उनके पास एमपी-एमएलए से जुड़े दो प्रमुख आपराधिक मामले थे. सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई. अदालत ने सीबीआई के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तिथि निर्धारित की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही