Search

 
 
 

झारखंड में कड़ाके की ठंड : 16 जिले कोहरे की चपेट में, रांची के कांके का पारा 5.4°C पहुंचा

झारखंड में आफत की ठंड पड़ रही है. रांची सहित सात जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. इनमें डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार जिला शामिल हैं. वहीं रांची के कांके का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. झारखंड के पांच जिलों का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है.
 
  • पांच जिलों का अधिकतम तापमान भी लुढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा
  • 24 से 26 दिसंबर तक रांची के आस-पास का न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Ranchi :   झारखंड में आफत की ठंड पड़ रही है. रांची सहित सात जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. इनमें डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार जिला शामिल हैं. वहीं रांची के कांके का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. झारखंड के पांच जिलों का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. 

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का तापमान 8°C रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 28 दिसंबर तक यानी अगले छह दिनों तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम धुंध छाई रहेगी. हालांकि बाद में आसमान अधिकतर साफ रहेगा. वहीं मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने रांची के आस-पास के क्षेत्रों में 23 से 26 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 10 से आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है. 23 को अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, 24, 25 और 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.  

5 जिलों का अधिकतम तापमान 20°C से नीचे

झारखंड के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. इनमें हजारीबाग, कोडरमा, डाल्टनगंज, लोहरदगा और लातेहार जिला शामिल हैय 

  • - हजारीबाग : 15.8 डिग्री सेल्सियस
  • - कोडरमा : 17 डिग्री सेल्सियस
  • - डाल्टनगंज : 18.5 डिग्री सेल्सियस
  • - लोहरदगा : 19.4 डिग्री सेल्सियस
  • - लातेहार : 19.8 डिग्री सेल्सियस

झारखंड के 16 जिले कोहरे की चपेट में

झारखंड के 16 जिले कोहरे की चपेट में हैं. चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़ और बोकारो में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, धनबाद, देवघर और जामतड़ा में भी कोहरा का साया मंडरा रहा है. 

कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान अधिकतम तापमान (°C)   न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 
23.6
9.2
जमशेदपुर
21.5
11.0
डाल्टनगंज
18.5
6.5
बोकारो 
21.1
9.2
चाईबासा 20.8
9.2
खूंटी
22.9
7.3
लोहरदगा 
19.4
7.1
लातेहार
19.8
9.5
सरायकेला
22.5
10.1
जगन्नाथपुर
24.1
10.9
कांके 
20.4
5.4
बहरागोड़ा
 27.0
12.7

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही