Search

 
 
 

आय से अधिक संपत्ति केस में विनय सिंह व स्निग्धा सिंह की याचिका पर हुई सुनवाई

विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वन भूमि घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनय सिंह की जमानत याचिका और फरार चल रही उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को रांची एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई.
 

Ranchi : विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वन भूमि घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनय सिंह की जमानत याचिका और फरार चल रही उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को रांची एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. 

 

सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक ने बहस के लिए समय देने का आग्रह किया. जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने दोनों याचिकाओं पर अगली सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है. दोनों आरोपियों ने एसीबी की कांड संख्या 20/2025 में राहत के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है.

 

यह केस एसीबी ने पिछले महीने दर्ज किया था. आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में IAS विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी नामजद अभियुक्त हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही