Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

24 दिसंबर को धनबाद दौरे पर रहेंगे इरफान अंसारी, मेडिकल कॉलेज भूमि का करेंगे निरीक्षण

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 24 दिसंबर को धनबाद के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे धनबाद मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करेंगे.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी 24 दिसंबर को धनबाद के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे धनबाद मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करेंगे. इस पहल का उद्देश्य जिले को सुदृढ़ मेडिकल शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है.

 

दौरे के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री ओपीडी में उपस्थित रहकर चिकित्सकों के साथ मरीजों से संवाद करेंगे. वे स्वास्थ्यकर्मियों और आम जनता से सीधे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य भी करेंगे.

 

इस अवसर पर धनबाद की जनता से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याएं, कमियां या सुझाव सीधे मंत्री के समक्ष रखें. इसमें सरकारी अस्पतालों से जुड़े मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं में खामियां, धनबाद मेडिकल कॉलेज अथवा जिले के स्वास्थ्य ढांचे से संबंधित विषय शामिल हैं. इसके अलावा किसानों के लिए धान क्रय से जुड़े मामलों पर भी संवाद किया जा सकता है.

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता है. धनबाद में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हर रचनात्मक सुझाव का स्वागत किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही