Search

 
 
 

हाईकोर्ट को बताया गया, सारंडा को जल्द किया जाएगा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित

सारंडा के जंगलों में हो रहे अवैध माइनिंग को बंद करवाने और पर्यावरण को बचाने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की ओर से दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की खंडपीठ में हुई.
 

Ranchi : सारंडा के जंगलों में हो रहे अवैध माइनिंग को बंद करवाने और पर्यावरण को बचाने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की ओर से दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की खंडपीठ में हुई.
 
सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से उपस्थित अधिवक्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सारंडा को जल्द ही वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किया जाएगा. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने जनहित याचिका निष्पादित कर दिया है. इस मामले में विधायक सरयू राय की तरफ से हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने पक्ष रखा

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही