Ranchi: सातवीं JPSC के अभ्यर्थी सूरज कुमार रजक की रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने सातवीं से लेकर दसवीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर दायर सभी याचिकाओं को एक साथ सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने JPSC से जुडी अलग-अलग 6 रिट याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 12 अप्रैल यानी बुधवार की तिथि निर्धारित की है. इसे पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-gawali-puja-organized-with-pomp-in-professor-colony/">देवघर
: प्रोफेसर कॉलोनी में धूमधाम से गवाली पूजा का आयोजन प्रार्थी सूरज कुमार रजक की ओर से अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा. वहीँ JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और अधिवक्ता प्रिंस कुमार ने पक्ष रखा. प्रार्थियों ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें अपनी केटेगरी में कट ऑफ से ज्यादा अंक मिले हैं. लेकिन JPSC ने उनके जाति प्रमाण पत्र को यह कहकर रद्द कर दिया है कि जाति प्रमाण पत्र विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप नहीं था. जिसकी वजह से कई अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-therm-the-displaced-village-settled-by-dvc-has-been-demanding-ownership-for-decades/">बोकारो
थर्मल : डीवीसी का बसाया विस्थापित गांव दशकों से मांग रहा मालिकाना हक [wpse_comments_template]
7th से 10th JPSC परीक्षाः दायर 6 याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

Leave a Comment