Search

 
 
 

ट्रेजरी से अवैध निकासी की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

वित्त विभाग ने ट्रेजरी से अवैध निकासी की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में महालेखाकार के नामित प्रतिनिधि सहित आठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
 

Ranchi : वित्त विभाग ने ट्रेजरी से अवैध निकासी की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. समिति में महालेखाकार के नामित प्रतिनिधि सहित आठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

 

विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रधान महालेखाकार द्वारा दी गई सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बोकारो और हजारीबाग जिले में संबंधित ट्रेजरी से जांच के दौरान वेतन एवं अन्य मद में बड़े पैमाने पर निकासी का मामला प्रकाश में आया है.

 

संबंधित जिले के उपायुक्तों द्वारा प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि भी की गई है. संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. अतः इस सरकार द्वारा इस मामले में गहन जांच की जरूरत महसूस की गई है. इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है.

 

 उच्च स्तरीय समिति में शामिल अधिकारी

अमिताभ कौशल, प्रधान सचिव उत्पाद, अध्यक्ष

प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा) के नामित अधिकारी, समिति के सदस्य

ज्योति कुमारी झा, उप सचिव वित्त विभाग, सदस्य

कपिल देव पंडित, अवर सचिव वित्त विभाग, सदस्य 

नरेश झा, लेखा नियंत्रक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, सदस्य

उमेश प्रसाद सिन्हा, वरीय निदेशक (IT) NIC, रांची, सदस्य

गौरव कुमार, वैज्ञानिक बी, सहायक निदेशक (IT) NIC, रांची, सदस्य

खिरोद सिंह मुंडा, प्रशाखा पदाधिकारी, वित्त विभाग, सदस्य

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही