Search

 
 
 

गृह विभाग के 36 प्रशाखा पदाधिकारियों को नहीं मिला वेतन, ट्रेजरी ने लौटाया बिल

गृह विभाग के 36 प्रशाखा पदाधिकारियों (SO) को सत्यापन के बाद भी वेतन नहीं मिला. इसकी वजह गृह विभाग में SO के स्वीकृत पदों के मुकाबले अधिक SO के कार्यरत होने को आधार बना कर ट्रेजरी द्वारा बिल लौटाया जाना है.
 

Ranchi : गृह विभाग के 36 प्रशाखा पदाधिकारियों (SO) को सत्यापन के बाद भी वेतन नहीं मिला. इसकी वजह गृह विभाग में SO के स्वीकृत पदों के मुकाबले अधिक SO के कार्यरत होने को आधार बना कर ट्रेजरी द्वारा बिल लौटाया जाना है.

 

ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी के मामले के पकड़ में आने के बाद वेतन भुगतान बंद कर दिया गा था. वित्त विभाग के आदेश के आलोक में कर्मचारियों के बैंक अकाउंट, मूल वेतन सहित अन्य बिंदुओं के सत्यापन के बाद ही वेतन का भुगतान किया जाना है.

 

इस निर्देश के आलोक में गृह विभाग के 36 प्रशाखा पदाधिकारियों के सत्यापन के बाद वेतन निकासी के लिए ट्रेजरी में भेजा गया था. लेकिन ट्रेजरी ने इसे यह कहते हुए लौटा दिया कि गृह विभाग में SO के स्वीकृत बल के मुकाबले कार्यरत SO ज्यादा है.

 

उल्लेखनीय है कि गृह विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के 48 और SO के 24 पद स्वीकृत हैं. विभाग में ASO के स्वीकृत 48 पदों के मुकाबले 36 ASO कार्यरत थे. सरकार ने सभी सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों (ASO) को प्रशाखा पदाधिकारी (SO) के रूप में प्रोन्नत कर दिया. साथ ही उनके कार्यरत पद को उनके वहां पदस्थापित रहने की अवधि तक के लिए SO के रूप में अपग्रेड कर दिया.

 

कार्मिक विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही को वित्त विभाग ने स्वीकार करते हुए वेतन मद में बजटीय प्रावधान किया. इसी के अनुरूप आवंटन आदेश जारी किया गया. लेकिन ट्रेजरी को सरकार का यह फैसला अस्वीकार है.

 

ट्रेजरी ने यह कहते हुए बिल लौटा दिया है कि SO के स्वीकृत 24 पदों के मुकाले 36 SO कार्यरत हैं. यह नियम सम्मत नहीं है. ट्रेजरी के इस रवैये से सचिवालय सेवा संघ में घोर असंतोष है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही