Search

 
 
 

चैंबर की बैठक में खुदरा व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, ई-कॉमर्स व लाइसेंस मुद्दे पर चिंता

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रिटेल ट्रेड उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में खुदरा व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें खास तौर पर ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव और उससे व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई.
 

Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की रिटेल ट्रेड उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई. बैठक में खुदरा व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें खास तौर पर ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव और उससे व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई.

 

सदस्यों ने कहा कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कई उत्पादों की कीमतें खुदरा दुकानों की तुलना में अधिक हैं, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस संदर्भ में उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे किसी भी वस्तु की खरीदारी से पहले कीमतों का सही मिलान अवश्य करें.

 

बैठक में ट्रेड लाइसेंस से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई. एक व्यापारी ने जानकारी दी कि उन्होंने 5 वर्षों के लिए ट्रेड लाइसेंस लिया था, लेकिन वार्ड संख्या में बदलाव के कारण न तो उन्हें नया लाइसेंस मिल सका और न ही पूर्व में जमा राशि की वापसी हो पाई.

 

इस पर चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने आश्वासन दिया कि 21 अप्रैल को चैंबर भवन में नगर निगम के सहयोग से ट्रेड लाइसेंस कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां इस तरह की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा.

 

फूड लाइसेंस के नए प्रावधानों पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया. रिटेल ट्रेड उप समिति के चेयरमैन योगेंद्र प्रसाद पोद्दार ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यापारियों को नए नियमों और रिन्यूअल प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

 

बैठक का समापन व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए समन्वित प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ. इस अवसर पर चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, उप समिति चेयरमैन योगेंद्र प्रसाद पोद्दार, सदस्य अशोक अग्रवाल, संजय कुमार बोड़ा, कृष्ण कुमार गोयल, दीपक कुमार अग्रवाल, श्याम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही