Search

 
 
 

उच्चस्तरीय जांच समिति ने फर्जी निकासी की जांच के दौरान महालेखाकार से भी दस्तावेज लिये

वेतन मद से फर्जी निकासी के लिए बनी उच्चस्तरीय जांच समिति ने महालेखाकार कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज लिये हैं. इसकी वजह ट्रेजरी से मिले दस्तावेज जांच के लिए पर्याप्त नहीं होना बतायी जाती है.
 

Ranchi :   वेतन मद से फर्जी निकासी के लिए बनी उच्चस्तरीय जांच समिति ने महालेखाकार कार्यालय से आवश्यक दस्तावेज लिये हैं. इसकी वजह ट्रेजरी से मिले दस्तावेज जांच के लिए पर्याप्त नहीं होना बतायी जाती है.

 

उत्पाद विभाग के प्राधन सचिव अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में बनी जांच समिति फिलहाल बोकारो ट्रेजरी से हुई निकासी की जांच कर रही है. समिति ने बोकारो ट्रेजरी से पांच साल के दौरान वेतन मद में हुई निकासी सहित कुछ अन्य दस्तावेज मांगे थे.

 

उच्चस्तरीय जांच समिति के बोकारो पहुंचने पर जिला प्रशासन ने सभी दस्तावेज सौंप दिये थे. समिति द्वारा बोकारो से मिले दस्तावेज की जांच के दौरान निकासी से संबंधित मूल दस्तावेज की जांच की जरुरत महसूस की गयी.

 

निकासी से संबंधित मूल कॉपी ट्रेजरी द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर महालेखाकार (अकाउंट्स) कार्यालय को सौंप दिया जाता है. इसलिए समिति ने वेतन मद में की गयी निकासी से संबंधित बिल के मूल कॉपी की मांग महालेखाकार कार्यालय से की थी.

 

महालेखाकार ने समिति की मांग के अनुसार दस्तावेज उपलब्ध करा दिया है. फिलहाल समिति महालेखाकार से मिले दस्तावेज की जांच कर रही है.

 

उल्लेखनीय है कि महालेखाकार द्वारा ट्रेजरी से वेतन मद में फर्जी निकासी की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया था. समिति को बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी से हुई निकासी की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. इसके बाद समिति को रांची, रामगढ़, देवघर और चाइबासा ट्रेजरी से हुई फर्जी निकासी की जांच का भी जिम्मा दिया या है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही