Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने मीना कुमारी और अन्य की ओर से दायर 257 याचिका पर सुनवाई की. कोर्ट ने वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमिशन के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी का कार्यकाल 3 महीना के लिए बढ़ा दिया है.
दरअसल 2 अगस्त को फैक्ट फाइंडिंग कमीशन की जांच पूरा कर रिपोर्ट देने की अवधि समाप्त हो रही थी, जिसकी जानकारी कमिशन ने अदालत को दी थी और समय बढ़ाने का आग्रह किया था. जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया और फैक्ट फाइंडिंग कमिशन की जांच रिपोर्ट देने की समय सीमा 3 माह बढ़ा दी.
प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता शेखर गुप्ता ने पक्ष रखा. बता दें कि मीना कुमारी और अन्य के मामले में कोर्ट ने अपने फैसला में फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को 3 माह में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा था. कमीशन का अध्यक्ष हाईकोर्ट की सेवानिवृत जस्टिस गौतम कुमार चौधरी को बनाया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment