Search

 
 
 

जमुई में तेज रफ्तार ट्रक ने दो भाईयों को रौंदा, दोनों की मौत

 
Jamui : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो भाईयों को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही नजदीकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसा जमुई जिले के लक्ष्‍मीपुर गैस गोदाम के पास हुआ. मरने वाले दोनों की पहचान लक्ष्‍मीपुर थाना क्षेत्र के बंगरडीह के सत्यम कुमार (15) और अमित कुमार (18) के रूप में की गई. दोनों युवक आपस में ममेरा-फुफेरा भाई थे. जानकारी के अनुसार सत्यम अपनी बुआ के घर श्राद्धकर्म में आया हुआ था. सत्यम अपने माता-पिता के साथ गुजरात में रहता था. कल परिवार के साथ गुजरात वापस जाने वाला था. इससे पहले ही हादसा हो गया. आसपास के लोगों अनुसार दोनों युवक किसी काम से बाइक से लक्ष्मीपुर गए थे. घर लौटने के दौरान जमुई-लक्षमीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गैस गोदाम के समीप लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्‍कर मार दी. ट्रक दोनों को रौंदते हुये फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही युवकों के घर में कोहराम मच गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/presidential-election-jdu-announces-support-for-nda-candidate-draupadi-murmu/">बिहारः

राष्ट्रपति चुनाव, जेडीयू ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही