- SPCA फंक्शनल है या नहीं, इस पर भी मांगा जवाब
Ranchi News : झारखंड में स्टेट पुलिस कंप्लेन अथॉरिटी (SPCA) एवं जिला लेवल पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के गठन से संबंधित कोर्ट के स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई. मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार को शपथ पर दाखिल कर बताने को कहा है कि झारखंड में पुलिस के कितने पद है और उसमें से कितने पद रिक्त हैं.
कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा है कि स्टेट पुलिस कंप्लेन अथॉरिटी (SPCA) एवं जिला लेवल पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी गठन हुआ है या नहीं? साथ ही SPCA फंक्शनल है या नहीं. कोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई की तिथि जनवरी 2027 में निर्धारित की है. मामले में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि झारखंड में SPCA का गठन हो चुका है.
इसे भी पढ़ें
