Ranchi News: झारखंड के शहरी गरीबों को पक्की छत देने की कवायद में गिरिडीह, रामगढ़ और रांची सबसे आगे है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य के सभी नगर निकायों में 36,793 पक्के आवास बनाए जाएंगे. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा इन्हीं तीन निकायों को मिला है.
निकायवार आंकड़ों पर नजर डालें तो गिरिडीह (3,322), रामगढ़ (2,951) और रांची (2,902) आवासों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. इसके साथ हरिहरगंज (2,208), छतरपुर (1,746), विश्रामपुर (1,633), मधुपुर (1,477), देवघर (1,319), धनबाद (1,265), मिहिजाम (1,059), मेदिनीनगर (955) और हजारीबाग (854) सहित राज्य के सभी निकायों में 36,793 पक्के मकानों का निर्माण कार्य अब शुरू होने वाला है.
इसे भी पढ़ें -
दो चरणों में तैयार हुआ 36,793 आवासों का खाका
वर्ष 2025 से 2029 तक संचालित होने वाले इस योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली गई है. इसके तहत पहले चरण में 44 निकायों के 22,709 लाभुकों और दूसरे चरण में 14,084 पात्र परिवारों को व्यक्तिगत आवास निर्माण (BLC) घटक में शामिल किया गया है.
181 फर्जी लाभार्थियों के नाम सूची से बाहर
योजना में पारदर्शिता बरतते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के पोर्टल पर आवेदनों की गहन जांच की गई. राज्यभर से मिले 66 हजार आवेदनों के सत्यापन के दौरान 181 ऐसे नाम पकड़े गए, जो पहले ही आवास योजना का लाभ ले चुके थे. इन डुप्लीकेट नामों को तुरंत सूची से हटाकर अंतिम पात्र सूची 14,084 तय की गई, ताकि सिर्फ वास्तविक और हकदार गरीबों को ही लाभ मिले.
ढाई लाख की सरकारी मदद
प्रधानमंत्री आवास योजना के अनुसार, प्रत्येक पक्के मकान के लिए कुल 2.50 लाख रुपये का सरकारी अनुदान मिलेगा. इसमें केंद्र सरकार 1.50 लाख रुपये और झारखंड सरकार 1.00 लाख रुपये की सीधी सहायता राशि देगी, जबकि शेष रुपये लाभार्थी अंशदान के रूप में निर्धारित हैं.
कहां कितने आवास हुए स्वीकृत
| नगर निकाय | कुल आवास |
| गिरिडीह | 3,322 |
| रामगढ़ | 2,951 |
| रांची | 2,902 |
| हरिहरगंज | 2,208 |
| छतरपुर | 1,746 |
| विश्रामपुर | 1,633 |
| मधुपुर | 1,477 |
| देवघर | 1,319 |
| धनबाद | 1,265 |
| चतरा | 1,131 |
| महागामा | 1,110 |
| मिहिजाम | 1,059 |
| लोहरदगा | 1,045 |
| मेदिनीनगर | 955 |
| चास | 871 |
| हजारीबाग | 854 |
| हुसैनाबाद | 805 |
| बरहरवा | 712 |
| चिरकुंडा | 691 |
| नगर उंटारी | 685 |
| गोड्डा | 675 |
| जामताड़ा | 651 |
| मझिआंव | 546 |
| झुमरी तिलैया | 522 |
| बासुकीनाथ | 493 |
| चाईबासा | 452 |
| सिमडेगा | 407 |
| खूंटी | 374 |
| डोमचांच | 323 |
| बुंडू | 320 |
| धनवार | 309 |
| चाकुलिया | 304 |
| गढ़वा | 300 |
| पाकुड़ | 272 |
| बड़की सरैया | 261 |
| राजमहल | 244 |
| आदित्यपुर | 223 |
| चक्रधरपुर | 222 |
| फुसरो | 207 |
| कपाली | 205 |
| दुमका | 192 |
| गुमला | 162 |
| साहिबगंज | 105 |
| लातेहार | 98 |
| कोडरमा | 89 |
| सरायकेला | 49 |
| मानगो | 47 |
| कुल | 36,793 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

