Search

 
 
 

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू में पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

 
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा हुआ है . जहां पर्यटकों से भरी एक टेम्पो-ट्रैवलर खाई में गिर गयी है. जिससे 7 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गये है. यह हादसा रविवार देर रात की बतायी जा रहा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद कुल्लू के एक अस्पताल भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. पढ़ें - लालू">https://lagatar.in/lalu-and-nitish-met-sonia-gandhi-said-all-parties-are-unanimous-in-the-fight-against-bjp/">लालू

और नीतीश ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, कहा – बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में सभी दल एकमत
इसे भी पढ़ें - जी">https://lagatar.in/yes-cricket-means-ms-dhoni/">जी

हां! क्रिकेट का मतलब तो एमएस धौनी ही है

विधायक ने फेसबुक पर वीडियो किया पोस्ट 

घटना का वीडियो बंजार से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुरेंद्र शौरी ने अपने फेसबुक में पोस्ट किया है. और लिखा है कि घायलों को पहले बंजार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद कुल्लू के एक अस्पताल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें - नवरात्र">https://lagatar.in/navratri-begins-factionalism-in-rajasthan-congress-extortion-from-jailer-jot-diya-school-maidan/">नवरात्र

शुरू, राजस्‍थान कांग्रेस में गुटबाजी, जेलर से रंगदारी, जोत दिया स्‍कूल मैदान समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें केवल अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

पुलिस टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रही

कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह ने बताया कि कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर क पर्यटक वाहन के चट्टान से गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गये. उन्होंने कहा कि फिलहाल पांच शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया हैं. जब कि आठ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है.उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस की टीम छानबीन कर रही है मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए बंजारा अस्पताल पहुंचाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम व स्थानीय लोग घटनास्थल पर रेस्क्यू कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/india-captured-the-t20-series-beat-australia-by-6-wickets-in-a-thrilling-match/">भारत

ने टी-20 सीरीज पर किया कब्जा, रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी मात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही