Search

 
 
 

माता-पिता से लड़कर रामगढ़ भाग गया था हिमांशु, पुलिस ने सकुशल किया बरामद

Ranchi: रांची पुलिस ने हिमांशु मुंडा को सकुशल बरामद कर लिया है. हिमांशु मुंडा के माता-पिता को थाना बुलाकर सौंप दिया गया है. हिमांशु मुंडा अपने माता-पिता से लड़ाई करने के बाद रामगढ़ भाग गया था. आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से हिमांशु मुंडा को पुलिस लगातार ढूंढ रही थी. लेकिन वह नहीं मिल रहा था. हिमांशु मुंडा डीएवी बरियातू का छात्र है.
 

Ranchi: रांची पुलिस ने हिमांशु मुंडा को सकुशल बरामद कर लिया है. हिमांशु मुंडा के माता-पिता को थाना बुलाकर सौंप दिया गया है. हिमांशु मुंडा अपने माता-पिता से लड़ाई करने के बाद रामगढ़ भाग गया था. आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से हिमांशु मुंडा को पुलिस लगातार ढूंढ रही थी. लेकिन वह नहीं मिल रहा था. हिमांशु मुंडा डीएवी बरियातू का छात्र है. वह नौंवी कक्षा में पढ़ाई करता है. हिमांशु सदर थाना क्षेत्र स्थित दीपा टोली में रहता है. 


इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि माता-पिता से लड़ाई करने के बाद वह रामगढ़ भाग गया था. उसे डर था कि घर आने के बाद माता-पिता पिटाई करेंगे. जिसके कारण वह घर नहीं लौट रहा था. फिलहाल माता-पिता को थाना बुलाकर हिमांशु मुंडा को सौंप दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही