Search

 
 
 

Latehar News: हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज ने की नेतरहाट आवासीय विद्यालय में लैब की स्‍थापना

हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज ने अपने सीएसआर गतिविधियों के तहत जिले के मशहूर नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अत्‍याधुनिक टिंकरिंग व स्‍टेम लैब (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स लैब) की स्‍थापना की है.
 

Latehar: हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज ने अपने सीएसआर गतिविधियों के तहत जिले के मशहूर नेतरहाट आवासीय विद्यालय में अत्‍याधुनिक टिंकरिंग व स्‍टेम लैब (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स लैब) की स्‍थापना की है. इसका उदघाटन हिंडाल्‍को के वाइस प्रेसिडेंट शत्रुजीत कुमार एवं प्राचार्य संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

 

प्राचार्य संतोष कुमार ने हिंडाल्‍को इंडस्‍ट्रीज के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा क‍ि इससे छात्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भावना को बढ़ेगी. उन्‍होने कहा कि वर्तमान समय विज्ञान और तकनीक का युग है. ऐसे में विद्यार्थियों के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका व्यवहारिक अनुप्रयोग भी आवश्यक है. 

 

वाइस प्रेसिडेंट शत्रुजीत कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी और तकनीक-आधारित दौर में नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने विश्वास जताया कि इन आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारेंगे और भविष्य में विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करेंगे. उद्घाटन समारोह में छात्रों को दोनों प्रयोगशालाओं की विशेषताओं, उपयोगिता और उनके माध्यम से मिलने वाले तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही