Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

West Singhbhum: मारपीट की घटना पर हो समाज व मानकी-मुंडा संघ ने की बैठक

पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. जिस लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा और मानकी-मुंडा संघ की संयुक्त बैठक हुई. ये बैठक आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड की अध्यक्षता में हुई. बैठक में घटना पर चर्चा की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड ने कहा कि आदिवासी हो समाज युवा महासभा इस प्रकार की घटना की कड़ी निंदा करती है.
Advertisement
Advertisement

West Singhbhum: पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगांव थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. जिस लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा और मानकी-मुंडा संघ की संयुक्त बैठक हुई. ये बैठक आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड की अध्यक्षता में हुई. बैठक में घटना पर चर्चा की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड ने कहा कि आदिवासी हो समाज युवा महासभा इस प्रकार की घटना की कड़ी निंदा करती है. 


उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा, शांति और प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से 16 जुलाई को पड़सा मैदान में एक विशाल आपातकालीन बैठक आयोजित की जाएगी.


इपिल सामड ने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं व समुदाय के सभी लोगों से उक्त बैठक में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सभी को मिलकर शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लेना चाहिए. ताकि समुदाय के प्रभावित लोगों को न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रहे.


बैठक में मानकी-मुंडा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पुरती, महिला महासभा अध्यक्ष अंजू सामड, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा, जिला सचिव ओयबन हेम्ब्रम, जिला कोषाध्यक्ष सत्यभरत बिरुवा, आशीष तिरिया, कमलेश बिरुवा, सिनी पुरती, यशवंती सिंकु सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही