Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली आपसी सोहार्द व भाईचारा का पर्व है : ज्ञान शंकर

Latehar : अखिल भारतीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में शहर के द होटल सेलेब्रेशन इन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर, लातेहार जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, अहिल्या देवी व अभिनंदन प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर ने कहा कि होली आपसी सोहार्द एवं भाईचारे का पर्व है. जैसे होली में सब रंग मिलकर एक हो जाते हैं, उसी प्रकार हमें भी आपसी मन मुटाव को भूलकर एक हो जाना है. उन्होंने वैश्य समाज को एक मंच पर आने की अपील की. जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शौंडिक ने कहा कि महासभा के द्वारा समाज के उत्थान के लिए हर एक प्रयास किये जायेंगे. उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली आपसी भाईचारा को बढ़ाता है. मंच संचालन रमेश गुप्ता ने किया. मौके पर वरीय भाजपा नेता राजधानी यादव, शत्रुघ्न प्रसाद, घनश्याम गुप्ता, गोविंद प्रसाद, मुरारी प्रसाद, कमलेश प्रसाद ,राजू प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्ता, चंद्रेश प्रसाद, देवनंदन प्रसाद, पंकज प्रसाद, निर्दोष कुमार, संतोष प्रसाद, अशोक कुमार उर्फ बूटा, भरत प्रसाद, जदू नंदन प्रसाद, झूलन भगत, बैजनाथ प्रसाद, संजय प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, प्रेम भगत, विष्णु गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद व दिनेश प्रसाद आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में सासाराम, बिहार से आये कलाकार एवं नृत्यांगनाओं ने कई आकर्षक प्रस्तुति दी.

सुशील अग्रवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष 

होली मिलन समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर ने लातेहार रेलवे स्टेशन निवासी सुशील अग्रवाल को महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष व महेंद्र प्रसाद शौंडिक को लातेहार जिलाध्यक्ष बनाये जाने की अधिकारिक घोषणा की. श्री शंकर ने शीघ्र ही जिला कमिटी का विस्तार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में वैश्य समाज का कार्यालय होगा. कार्यालय में वैश्य व अन्य समाज के लोगों की शिकायत व समस्याएं सुनी जायेगी और उसका निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-meena-singh-resigns-from-jdu-because-of-tejashwi-shock-to-nitish/">बिहार

: अब तेजस्वी की वजह से मीना सिंह का जदयू से इस्तीफा, नीतीश को झटका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही