Search

 
 
 

Bokaro News: परिवारिक विवाद से परेशान होमगार्ड जवान ने नदी में लगाई छलांग

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के एक होमगार्ड जवान ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद पुलिस की तत्परता से जवान की जान बच गई.
 

Bokaro: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के एक होमगार्ड जवान ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना के बाद पुलिस की तत्परता से जवान की जान बच गई.

 

जानकारी के अनुसार, होमगार्ड जवान बादल महतो और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पत्नी द्वारा महिला थाना में शिकायत दिए जाने के बाद दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था. काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच बहस बढ़ गई, जिसके बाद बादल महतो अचानक वहां से निकलकर नदी की ओर भागने लगे.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवान ने नदी में छलांग लगा दी. हालांकि, स्थिति को भांपते हुए पुलिसकर्मी उनके पीछे दौड़े और समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बादल महतो की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही