Search

 
 
 

Deoghar: जल्द शुरू होगी होमगार्ड बहाली, डीसी ने दिया निर्देश

देवघर होमगार्ड भर्ती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: देवघर होमगार्ड भर्ती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई माह के मध्य से शुरू की जाएगी.

 इसे भी पढ़ें: 

वहीं, राजकीय श्रावणी मेला 2026 के समापन के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बैठक में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया. उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े प्रत्येक चरण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि सभी कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे किए जा सकें और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो. 

 

उपायुक्त ने आवेदन प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए. साथ ही आवेदन पत्रों की जांच, दस्तावेजों की स्क्रूटनी और अभ्यर्थियों के भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएं. 

 

बैठक में शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दोनों परीक्षाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में आयोजित कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं. परीक्षा केंद्रों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा तथा अन्य प्रशासनिक प्रबंधों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. 

 

जिला प्रशासन का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जा सके. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन करने का अवसर मिलेगा, जबकि श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद चयन और नियुक्ति की आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही