Search

शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व का विषय: आदित्य साहू

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने झारखंड के दिवंगत नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है. साथ ही उन्होंने इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार का आभार भी व्यक्त किया है.
 
श्री साहू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान उनके आजीवन संघर्ष, जनसेवा, आदिवासी अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय सम्मान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उन महान विभूतियों के योगदान को उचित सम्मान दे रहा है, जिन्होंने समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाई है. यह उसी कड़ी का हिस्सा है. 

श्री साहू ने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी समाज की आवाज, जननायक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है. यह सम्मान केवल स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को ही नहीं, बल्कि झारखंड की जनजातीय अस्मिता, संघर्षशील परंपरा और गौरवशाली विरासत को भी समर्पित है. शिबू सोरेन केवल एक परिवार, एक समुदाय के नेता नहीं बल्कि पूरे झारखंड के नेता थे. उन्होंने आजीवन शराबबंदी, महाजनी प्रथा, दहेज के खिलाफ संघर्ष किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही