Search

 
 
 

होर्मुज स्ट्रेट : गुजरात आ रहे थाई कार्गो शिप पर हमला, 20 क्रू मेंबर सुरक्षित निकाले गये

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार घटना ओमान के उत्तरी तट से लगभग 11 नॉटिकल मील दूर घटी है. थाईलैंड की सरकार ने घटना को कन्फर्म करते हुए कहा कि हमलेके बाद जहाज पर मौजूद 23 क्रू मेंबर में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है.
 

New Delhi : मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता करार दिये गये होर्मुज स्ट्रेट में आज बुधवार को एक थाई कार्गो शिप(मयूरी नारी) पर अटैक किये जाने की खबर है.


थाई कार्गो शिप गुजरात की ओर आ रहा था. जानकारी के अनुसार एक अनजान प्रोजेक्टाइल ने उसको निशाना बनाया. हमले की वजह से उसमें आग लग गयी. हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर  20 क्रू मेंबर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. 

 

शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार घटना ओमान के उत्तरी तट से लगभग 11 नॉटिकल मील दूर घटी है. थाईलैंड की सरकार ने घटना को कन्फर्म करते हुए कहा कि हमलेके बाद जहाज पर मौजूद 23 क्रू मेंबर में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है.  

 

मरीन सूत्रों के ओमान की नेवी ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. रॉयल थाई नेवी और यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन के अनुसार आज 11 मार्च को कार्गो शिप पर अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ.

 

रॉयल थाई नेवी और समुद्री सुरक्षा अधिकारियों दोनों ने कहा है कि अब तक किसी भी देश या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही