Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोदी ने कहा, खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा में जुटी सरकार, कांग्रेस जंग में राजनीति ढूंढ़ रही

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गल्फ में जारी युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता के महत्व की ताकत समझायी है. कोरोना का दौर हो या यूक्रेन संकट या फिर वर्तमान संकट. हमने जाना है कि आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है.
Advertisement
Advertisement
  • गल्फ देशों में भारतीय दूतावास लोगों की  24/7 मदद कर रहे हैं.
  • आज का भारत अपने नागरिकों को कहीं भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ता.
  • भाजपा की यह सफलता अब पूरे केरल में फैल जायेगी.

Kochi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को केरलम के कोच्चि में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला.प्रधानमंत्री ने  खाड़ी जंग के संदर्भ में विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा पर बात की.

 

पीएम ने कहा कि आज का भारत अपने नागरिकों को कहीं भी मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ता. आज वेस्ट एशिया में जो कुछ हो रहा है, उससे सभी का चिंतित होना स्वाभाविक है. हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं.  

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा, संकट में  हमारी सरकार उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देती है. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतने बड़े वैश्विक संकट में भी राजनीति ढूंढ रही है.

 

बता दें कि कांग्रेस अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध और गैस संकट पर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना कर रही है.  अपनी बात रखते हुए पीएम  मोदी ने खाड़ी देशों के प्रति आभार जताते हुए संतोष जताया कि गल्फ के हमारे मित्र देशों की सरकारें  भारतीय नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं.

 

पीएम मोदी ने उन सभी सरकारों का आभार प्रकट किया. पीएम  मोदी ने कहा कि गल्फ देशों में भारतीय दूतावास   लोगों की  24/7 मदद कर रहे हैं. खाना-पीना, मेडिकल हेल्प, रहने की जगह सहित कानूनी मदद मामले में मदद कर रहे हैं.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, गल्फ में जारी युद्ध ने हमें आत्मनिर्भरता के महत्व की ताकत समझायी है. कोरोना का दौर हो या यूक्रेन संकट या फिर वर्तमान संकट. हमने जाना है कि आत्मनिर्भर होना कितना जरूरी है.

 

इससे पहले पीएम ने त्रिशूर लोकसभा सीट और तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत पर खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा की यह सफलता अब पूरे केरल में फैल जायेगी.

 

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा, कांग्रेस के राजकुमार को केरलम और भारत के युवाओं की सोच की समझ नहीं है.

 

श्री मोदी ने राज्य के भविष्य की योजना साझा करते हुए कहा,  हम केरल को एआई (AI) का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में काम करेंगे. पीएम ने जनता से आगामी पांच साल एनडीए को सेवा का मौका देने की अपील की.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही